आज हम आपको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत होम लोन सब्सिडी के बारे में बताएँगे इस योजना के तहत आपकी घरेलू आय के आधार पर रियायती ब्याज दरों पर होम लोन दिया जाता है। इसका लाभ केवल नए या दोबारा बेचे जाने वाले मकान की खरीद पर ही नहीं बल्कि मौजूदा कच्चे/अर्ध-पक्के मकानों के निर्माण, विस्तार के लिए भी मिल सकता है। इस होम लोन सब्सिडी का लाभ लेने के लिए, आपको इसके लिए योग्य होना चाहिए। इस लेख में हम आपको इस बारे में बतायेंगे कि आप प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सब्सिडी (Subsidy Under PM Awas Yoajana) का लाभ कैसे उठा सकते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना – क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम (CLSS) एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य निम्नलिखित वर्ग के लिए घर खरीदना आसान बनाना है:
Table of Contents
योजना के लाभार्थी बनने के लिए सबसे पहले आपको निम्नलिखित योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा –
पीएम आवास योजना सब्सिडी के लिए शर्तें–
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग– 3 लाख रु. तक
निम्न आय वर्ग– 3 लाख से 6 लाख रु. के बीच
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 30 वर्ग मीटर तक।
निम्न आय वर्ग: 60 वर्ग मीटर तक।
मध्यम आय वर्ग– I: 6 लाख से 12 लाख रु. के बीच
मध्यम आय वर्ग– II: 12 लाख से 18 लाख रु. के बीच
मध्यम आय वर्ग– I: 160 वर्ग मीटर
मध्यम आय वर्ग– II: 200 वर्ग मीटर
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, होम लोन ब्याज सब्सिडी दो केंद्रीय नोडल एजेंसियों- आवास और शहरी विकास निगम (HUDCO) और नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) के माध्यम से मिलती है। ये सरकारी संस्थाएं पहले से चुन लिए गए बैंकों/ लोन संस्थानों को ये सब्सिडी देती है, और फिर ये बैंक इस ब्याज सब्सिडी (Subsidy Under PM Awas Yoajana) का लाभ योग्य व्यक्तियों/ परिवारों तक पहुँचाते हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) / निम्न आय वर्ग (LIG) – विशेषताएँ और लाभ
विवरण | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | निम्न आय वर्ग (LIG) |
वार्षिक घरेलू आय | 3 लाख रु. तक | 3 लाख रु. से 6 लाख रु. के बीच |
घर का क्षेत्रफल | 30 वर्ग मीटर | 60 वर्ग मीटर |
कितनी लोन राशि तक सब्सिडी मिलेगी | 6 लाख रु. | 6 लाख रु. |
ब्याज सब्सिडी (% प्रति वर्ष.) | 6.50 % | 6.50 % |
अधिकतम सब्सिडी राशि | 2.67 लाख रु. | 2.67 लाख रु. |
अधिकतम लोन भुगतान अवधि (वर्षों में) | 20 वर्ष | 20 वर्ष |
ब्याज सब्सिडी के शुद्ध वर्तमान मूल्य (एनपीवी) के कैलकुलेशन के लिए डिस्काउंट रेट | 9% | 9% |
महिला का मालिकाना अधिकार | अनिवार्य (निर्माण के लिए लोन को छोड़़कर) | अनिवार्य (निर्माण के लिए लोन को छोड़़कर) |
स्कीम की वैधता | 31 मार्च 2022 | 31 मार्च 2022 |
योग्य लोन | 01/01/2017 को या बाद में अप्रूव हुए लोन | 01/01/2017 को या बाद में अप्रूव हुए लोन |
नोट– टेबल में दी गई जानकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भारत सरकार द्वारा तैयार की गई जानकारी के अनुसार है। भारत सरकार द्वारा योजना में परिवर्तन किए जाने पर दी गई सूचना में भी बदलाव हो सकता है।
विवरण | मध्यम आय वर्ग (MIG-I) | मध्यम आय वर्ग (MIG- II) |
वार्षिक घरेलू आय | 6 लाख से 12 लाख रु. के बीच | 12 लाख से 18 लाख रु. के बीच |
घर का क्षेत्रफल | 160 वर्ग मी. | 200 वर्ग मी. |
कितनी लोन राशि तक सब्सिडी मिलेगी | 9 लाख रु. तक | 12 लाख रु. तक |
ब्याज सब्सिडी (% P.A.) | 4.00% | 3.00% |
अधिकतम सब्सिडी राशि | 2.35 लाख रु. | 2.30 लाख रु. |
दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को शेयर करें और अगर आपको इस पोस्ट के बारे में कोई संदेह है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। दोस्तों आपने इस पोस्ट को बहुत ध्यान से पढ़ा है और अपना कीमती समय इसके लिए दिया है, इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
Axis Bank Personal Loan : एक्सिस बैंक पर्सनल लोन आकर्षक ब्याज दरें प्रदान करता है और…
हेलो दोस्तों आपका स्वागत है हमारे पोस्ट में यदि कोई महिला अपना खुद का कारोबार…
SBI e MUDRA LOAN | एसबीआई ई-मुद्रा लोन मौजूदा एसबीआई बचत और चालू खाता धारक…
माई शुभ लाइफ पर्सनल लोन| MyShubhLife Instant Loan App | इंस्टेंट पर्सनल लोन ऐप |…
ऑटो ऋण के लिए आवेदन करने से पहले क्या करें किसी कार्ड डीलर के पास…
हेलो साथियों स्वागत है आपका हमारे वेबसाइट पर जहाँ मैं आपको BUSINESS LOAN, HOME LOAN,…